देहरादून- उत्तराखंड महिला कांग्रेस को नई अध्यक्ष मिल गई है। बुधवार को ज्योति गैरोला को नया अध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा पार्टी ने 4 वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्षो की भी नियुक्ति की है।
जिसमे कमलेश रमन, अलका पाल, भागीरथी बिस्ट, आशा मनोरमा डोबरियाल शामिल है।
नई महिला कांग्रेस अध्यक्ष के मनोनयन पर सभी ने उन्हें बधाई दी और इसका फायदा मौजूदा चुनाव में होने की भी उम्मीद जताई।
आपको बता दे कि सरिता आर्य के बीजेपी में शामिल होने के बाद यह पद खाली हुआ था।
ज्योति लैंसडौन से टिकट की प्रबल दावेदार थी लेकिन बदले राजनीतिक समीकरण में उनकी जगह अनुकृति गुंसाई को टिकट दे दिया गया।
जिसके बाद से उनकी नाराजगी की खबरे आ रही थी, पार्टी हाईकमान ने उन्हें महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी देकर डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की है।



More Stories
Haridwar News गंगा के तेज बहाव में बोलेरो समेत तीन लोग बहे, दो का रेस्क्यू; चालक लापता
अनुपूरक बजट में Haridwar kumbh को 290,हरिद्वार-गंगा कॉरिडोर को 30 करोड़ रुपये
SSP Kumbh मेला वाहन पार्किंग स्थलों का किया निरीक्षण