देहरादून। उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री के उज्ज्वल भविष्य और राज्य की उन्नति की कामना करते हुए चुनरी उड़ाकर और मां दुर्गा की मूर्ति भेंट की।
खास खबर सीएम धामी ने युवाओं कर लिए खोला सरकारी नौकरियों के पिटारा
प्रदेश के युवा और ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड उन्नति के नित नये पायदान पर स्थापित हो रहा है।
देश में सर्वप्रथम कॉमन सिविल कोड की पहल करने के साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने लैंड जिहाद, अवैध मतांतरण और पूरे भारत का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून बनाने जैसे ऐतिहासिक कार्य किये हैं।
जिससे देवभूमि में सनातनी पताका फहरा रही है। पूरा संत समाज यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को साधुवाद देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना करता है।
श्री महंत दर्शन भारती ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली और उनके द्वारा उत्तराखंड राज्य के विकास में दिए गए योगदान की सराहना की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं और आगे भी प्रगति की ओर अग्रसर रहेगा।
नया अखाड़ा के मुखिया महंत भगत राम ने भी अपने आशीर्वचन में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की, साथ ही राज्य की जनता के लिए उनके योगदान को सराहा। मुख्यमंत्री को बधाई देते कहा राज्य के विकास के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा की।
जिसमें कई प्रमुख संत-महात्माओं ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद प्रदान किया।


More Stories
नगर निगम भूमि घोटाला से जुड़े IAS और PCS अधिकारी को मिली नियुक्ति
कांवड़ मेला 2026 सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान
Olympics 2036 की मेजबानी के लिए मंत्री रेखा आर्या ने उठाई कांवड़