Chardham Yatra रुट के निकाय को जारी करना होगा हेल्पलाइन नंबर
देहरादून। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने प्रदेश के सभी निकायों के अधिकारियों के साथ बैठक ,
मॉनसून सीजन, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइटस, डेंगू की संभावना, चार धाम यात्रा आदि विषयों पर अधिकारियों से फीडबैक भी लिया।
साथ ही आगे किस तरह से काम किया जाना है इसको लेकर दिशा-निर्देश भी दिए।।
शहरी विकास मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि, मॉनसून सीज़न को देखते हुए 15 जून तक सभी नालों की साफ-सफ़ाई कर दी जाए,
एक दिन में तीन बार साफ-सफाई की जाए।
ख़ासतौर पर चारधाम यात्रा रुट वाले निकायों को साफ-सफाई की व्यवस्था बनाने के निर्देश देते हुए
प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि संबंधित निकाय अपने यहां टॉल फ्री नम्बर भी जारी करें,
ताकि यात्रियों को कोई समस्या हो तो वो निकायों से सम्पर्क कर सकें।
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि मॉनसून से पहले सभी व्यवस्थाएं दूरस्त करने के लिए निकाय के सभी अधिकारियों को कहा गया है।



More Stories
Uttrakhand Congress -बेशकीमती जमीनों को बेचने के आरोप के साथ राज्यपाल से की मुलाकात
Amit Shah के दौरे की तैयारियों का सीएम धामी ने लिया जायजा