Ashtvakra aasan will make new world record in haridwar
हरिद्वार। फिजियोथैरेपिस्ट एवं सोशल मीडिया कोच 33 वर्षीय डॉ. प्रिया अष्टावक्र योगासन से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का निर्णय लिया है।
यह जानकारी उन्होंने प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।
उन्होंने कहा कि अष्टावक्र आशंका गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड 2 मिनट 6 सेकंड का है
जो दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य की भव्यश्री ने बनाया था उससे पूर्व यह रिकॉर्ड 1 मिनट का था
वह भी दक्षिण भारत की ही एक महिला ने बनाया था एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया
कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए एविडेंस सिलेक्ट करके भेजने होंगे जिसके लिए 4 जजों को नियुक्त किया गया है
जिनमें डॉक्टर वालिया गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से वह दो बीपीएड डिग्री होल्डर जिम संचालक और मीडिया से चुना गया है
उन्होंने सभी को मंगलवार सुबह 8:00 बजे मायापुर स्थित ओम पुल पर इस गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का साक्षी बनने का आवाहन किया है
उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में आकर हरिद्वार का गौरव बढ़ाने में उनका सहयोग करें
उल्लेखनीय है कि रामनगर ज्वालापुर की रहने वाली 33 वर्षीय डॉ. प्रिया अहूजा दो बच्चों की माता भी है
उनका बड़ा बेटा साडे 5 वर्ष और छोटा साडे 3 वर्ष का है वह पिछले 7 वर्षों से योग के ऊपर कार्य कर रही हैं।
इसके साथ ही वह फिजियोथैरेपिस्ट होने के साथ-साथ ई ऑनलाइन सोशल मीडिया पर कोचिंग भी देती हैं।



More Stories
दीपावली पर CM धामी की कर्मचारियों को बड़ी सौगात, 30 दिन के बोनस को मंजूरी
Haridwar Kumbh 2027 से पहले धर्मनगरी का मेकओवर! एक रंग एक रूप में दिखेगा शहर
National Unity Day उत्तराखंड के सभी थानों में होगा ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण