देहरादून। उत्तराखंड में होने वाले दो विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।
ख़ास खबर – हरिद्वार में पीएचडी और Nat अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका
बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर विजय का प्रमाण जबकि हरिद्वार की मंगलोर विधानसभा सीट के लिए अजीत चौधरी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।
आपको बता दें कि हरिद्वार मंगलोर सीट बसपा विधायक शरबत करीम अंसारी के निधन के बाद खाली हुई थी।
जबकि बद्रीनाथ सीट पर राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। जिसके बाद उन्होंने विधान सभा से इस्तीफा दे दिया था।
मंगलौर विधान सभा को मुस्लिम बाहुल्य सीट माना जाता है और यहां पर कांग्रेस और बसपा के बीच ही हमेशा से मुकाबला रहा है।



More Stories
1930 के ऐतिहासिक कांग्रेस ध्वज का चौक बाजार कनखल में पुनः स्थापना
Ankita Bhandari को लेकर राजधानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च
Ankita Bhandari – CBI ने पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से की लंबी पूछताछ