विकास के नाम पर स्थानीय व्यापारियों का विनाश बर्दाश्त नहीं..
देहरादून। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने हर की पौड़ी और आसपास के इलाकों में बनने वाले कॉरिडोर और पॉड टैक्सी पर विधानसभा में बड़ा बयान दिया है।
खास खबर – उत्तराखंड में ठगी का नया तरीका, मेंबरशिप की आड़ में लगा दी लाखो की चपत
उन्होंने कहा है कि मां मनसा देवी मंदिर की पहाड़ी कमजोर है.. ऐसे में बिना किसी ठोस रणनीति और स्थानीय लोगों को विश्वास में लिए यह योजनाएं आती हैं तो यहां का हाल भी जोशीमठ जैसा होगा।
देखें वीडियो क्या कह रहे उमेश कुमार
सदन में उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और जनता की आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि इस मामले में आईआईटी रुड़की से सर्वे कराने के बाद ही यह योजना धरातल पर उतरनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सैकड़ों सालों से यहां बसे लोग और स्थानीय व्यापारियों को कॉरिडोर और पॉड टैक्सी के नाम पर किसी भी कीमत पर उजड़ने नहीं दिया जाएगा और इसके लिए वे सड़क से लेकर सदन और सदन से लेकर कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर विनाश वे किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा की हरिद्वार को किसी भी कॉरिडोर और पॉड टैक्सी की जरूरत नहीं है.. और स्थानीय व्यापारियों में भी इसे लेकर नाराजगी है.. ऐसे में सरकार को स्थानीय व्यापारियों, तीर्थपुरोहितों और जनता से सलाह लेकर ही आगे बढ़ना चाहिए।



More Stories
Ankita Bhandari – CBI ने पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से की लंबी पूछताछ
Haridwar Grameen -विकास कार्यों के शुभारंभ पर स्वामी अनुपमा आमने सामने
Ankita Bhandari को न्याय दिलाने के लिए Haridwar Congress का कैंडल मार्च