हरिद्वार। उत्तराखण्ड क्रांति दल की केंद्रीय उपाध्यक्ष व जिला हरिद्वार संयोजक सरिता पुरोहित ने कहा कि राष्ट्रीय दलों के राज में उत्तराखण्ड में महिलाएं सुरक्षित नहीं रही।जिसका ताजा उदाहरण अंकिता कांड है।
उन्होंने कहा कि आज भी अंकिता को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
खास खबर-चिंतन शिविर के महत्वपूर्ण विषयों पर कैबिनेट में होगी चर्चा
उन्होंने कहा कि यूकेडी एकमात्र पार्टी है जो आमजन की समस्याओं को लेकर आंदोलनरत है।
संगठनात्मक जिला हरिद्वार एवं महानगर हरिद्वार शहर के अध्यक्षों व कार्यकारी अध्यक्षों की घोषणा उक्रांद केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी द्वारा की गई है।
जिसके मनोनयन पत्र केंद्रीय संयोजक महानगर संयोजक रवीन्द्र वशिष्ठ, जिला संयोजक सरिता पुरोहित, उक्रांद जिला प्रभारी चैधरी बृजवीर सिंह ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रदान किये।
इसके साथ ही जिला कर्यकारिणी के अन्य पदों की भी घोषणा की गई।
जिला संयोजक सरिता पुरोहित ने हरिद्वार संगठनात्मक जिला हरिद्वार के जिलाध्यक्ष बलसिंह सैनी, कार्यकारी अध्यक्ष जसवंत सिंह बिष्ट,
जिला उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय व एस.पी. जुयाल, जिला महामंत्री तरूण जोशी, जिला कार्यालय मंत्री रजत शर्मा, संगठन मंत्री लोकेश कुमार को घोषित किया।
हरिद्वार महानगर संयोजक रवीन्द्र वशिष्ठ ने महानगर अध्यक्ष आदेश मारवाडी व महानगर कार्यकारी अध्यक्ष उदय राम सेमवाल को घोषित किया।
महानगर हरिद्वार संयोजक रवींद्र वशिष्ठ ने कहा कि तराई और पहाड अब संयुक्त होकर उक्रांद का रुख कर रहा है।
उक्रांद जिला हरिद्वार के खादर घाड में किसानों के हित समझता है।
किसानों पर अपने प्रयोग के लिये अपने ही खेतों की मिट्टी या रेत उठान के मुकदमे खनन एक्ट में दायर किये जाने की निंदा करता है और मांग करता है कि इस तरह के सभी मुकदमे वापिस लिये जायें।
जिला प्रभारी चैधरी बृजवीर सिंह ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस मैदान और पहाड में भेदभाव की राजनीति कर रहे हैं।
इअसके विपरीत उक्रांद सभी को उत्तराखण्डी की संज्ञा देता है। उक्रांन्द बिना भेदभाव के मैदान व पहाड की बात करता है।
यह संदेश हरिद्वार के गांव-गांव तक उक्रांद पहुंचायेगा। उक्रांद हरिद्वार जिला अध्यक्ष बलसिंह सैनी ने कहा कि जिला हरिद्वार के हर गांव तक उक्रांद का संगठन खडा किया जायेगा।
उक्रांद की विचार धारा उत्तराखण्ड के हित में है। जिसे राष्ट्रीय दल जो दिल्ली से संचालित होतें हैं कतई पसंद नहीं करते हैं क्योंकि उन्हे तो दिल्ली की गद्दी चाहिय।
उन्हे उत्तराखण्ड के विकास और नागरिकों से कोई मतलब नहीं है। उन्होने कहा कि डरा धमका कर अपने संगठन को बढा रहे हैं।
उक्रांद के महानगर अध्यक्ष आदेश मारवाडी च कार्यकारी अध्यक्ष उदयराम सेमवाल ने कहा कि निगम के समस्त वार्डों मे उक्रांद का संगठन पहुंच कर जन सुविधाओं पर नजर रखते हुए हरिद्वार की जनता की सेवा करेगा।
ऐसी व्यवस्था करेगा कि हरिद्वार की समस्याएं शीघ्र हल हों। जिसके बल पर आगामी 2023 में स्थानीय निकाय के चुनावों में अपनी जीत दर्ज करायेगा।
More Stories
Haridwar Viral Audio – 6 मिनट की इस ऑडिओ में भाजपा नेत्री अनामिका कही अहम बात
Uttrakhand Durgs Department – मानकों पर खरी नही उतरी दवा कंपनियों पर होगी यह कार्यवाही
Bjp Suresh Rathor – नोटिस मिलने के बाद बोले सुरेश राठौर- पार्टी का सच्चा सिपाही…..