खबर का असर हरिद्वार। ब्रेकिंग प्वाइंट की खबर का एक बार फिर बड़ा असर हुआ है।
ब्रेकिंग प्वाइंट ने आपको दो दिन पहले दिखाया था कि किस तरह से श्यामपुर थाना क्षेत्र के एक इलाके में कुछ लोग अंधेरी रात को वन विभाग की जमीन पर पिलर बंदी कर रहे थे।
देखिए वीडियो में रात को कब्जा करते लोग और खबर चलने के बाद जागा विभाग, लगाए बोर्ड
खबर चलने के बाद अब वहां विभाग ने अपना बोर्ड लगा दिया जिसपर साफ तौर पर लिखा है कि यह भूमि वन विभाग की है।
बता दे कि देर रात कुछ लोग दक्षिणेश्वर काली मंदिर के पास कुछ लोग पीलरबंदी कर रहे थे। जिसका वहां के स्थानीय लोगों ने विरोध किया और उसका वीडियो वायरल हुआ।
उस दिन लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, तब जाकर यह काम रोका गया था।
News point ने इस पूरे मामले की उसे खबर को प्रकाशित किया जिसे आप लोगों ने काफी पसंद किया और जमकर वायरल भी किया।
खबर वायरल होने के बाद वन विभाग नींद से ज्यादा और उसने उसे भूमि पर अब विभाग के बोर्ड लगा दिया गया है।
हालांकि वन विभाग ने बोर्ड लगाने की कार्रवाई करने के साथ अपना पल्ला भले ही झाड़ लिया हो लेकिन सवाल अभी भी यह खड़ा है कि उसे देर रात काम करने वाले वह लोग कौन थे और क्या उन्हें विभाग की ओर से से मिली हुई थी? हालांकि इसका जवाब वन विभाग के पास भी नहीं है या फिर यूं कहीं नहीं देना चाहता है।

More Stories
कुशल प्रशासनिक प्रबंधन से कावड़ मेला हो रहा दिव्य एवं भव्य
कांवड़ मेला-2026 – 30 जुलाई से 11 अगस्त तक बंद रहेगे स्कूल
Akash Educational सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के फाज़ अहमद NEET में बने हरिद्वार सिटी टॉपर बने