June 18, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

Akums satrted new compaign for 12th pass students in Haridwar

Akums की पहल पर 12 वी पास बच्चों के लिए सुनहरा अवसर

 

हरिद्वार। आज का युवा आत्मनिर्भर बनना चाहता है, अपने पैशन को फॉलो करना चाहता है और सफलता का भी आकांक्षी है।

इसी सोच के साथ एकम्स – “कमाई-पढ़ाई योजना” की शुरुआत कर रहा है, जहाँ नौकरी करते हुए, अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए आप अपने भविष्य को भी सही आकार दे पाएंगे।

जो व्यस्क बालक/बालिकाएं 12वीं की पढ़ाई के बाद अपनी आर्थिक स्थिति के कारण, या जिम्मेदारियों के कारण नौकरी करना चाहते हैं, अपने घर को सपोर्ट करना चाहते हैं।

Akums satrted new compaign for 12th pass students in Haridwar अब वे नौकरी करते हुए, पढ़ सकते हैं, अपने पैशन को फॉलो कर सकते हैं और ग्रेजुएट हो सकते हैं।

अब आपको, न सिर्फ, भारत की प्रतिष्ठित फार्मा कंपनी – एकम्स के साथ सीधे जुड़ने का मौका मिलेगा, बल्कि फार्मा इंडस्ट्री का अनुभव, प्रैक्टिकल नॉलेज भी मिलेगा आप अपने स्वर्णिम भविष्य की उज्जवल राह तय कर सकेंगे ।

 

एकम्स सदा ही अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों को सर्वोपरि रखता है और इस योजना में भी उन व्यस्क छात्रों के ऊपर ध्यान दिया गया है, जो पढ़ने के इच्छुक हैं किन्तु घर की आर्थिक स्थिति और जिम्मेदारियों के कारण नौकरी उनकी फर्स्ट चॉइस है।

एकम्स प्रांगण में ही उत्तराखंड की एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी के अनुभवी शिक्षकों द्वारा आपको वीकेंड क्लासेज भी मिला करेंगी जहाँ आप पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे, और एकम्स के साथ काम करते हुए आप बीएससी केमिस्ट्री (3 वर्ष) की डिग्री भी पूरी कर सकेंगे।

अब सभी प्रतिभावान और ऊर्जावान बालक तथा बालिकाओं के लिए यह एक अवसर है, जहाँ आप पहले दिन से कमाएंगे, कार्य का अनुभव प्राप्त करेंगे, सीखेंगे और अपनी पढ़ाई भी पूरी कर सकेंगे।

एकम्स के साथ फार्मा उद्योग का वास्तविक अनुभव, विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सुदृढ़ता के साथ एक उज्जवल भविष्य को चुनने का मौका आपके समक्ष है।
आपके अंदर आगे बढ़ने का जज़्बा है, और आप अपने पैशन को फॉलो करना चाहते हैं तो एकम्स आपके साथ है। ज्यादा से ज्यादा रोज़गार देना हमारा लक्ष्य है और युवाओं का सशक्तिकरण हमारे लिए राष्ट्रसेवा है।

आवश्यक जानकारियां
• इस योजना में बीएससी केमिस्ट्री (3 वर्ष) डिग्री का पूरा खर्चा एकम्स द्वारा उठाया जायेगा।

• एकम्स अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सामाजिक उत्तरदायित्व पहल) के अंतर्गत इसका सारा खर्च वहन करेगी।

• तीन वर्षों की पढ़ाई के दौरान केवल 20,000 रूपए का खर्च छात्रों को अपने पास से देना होगा, जिसमें सिक्योरिटी अमाउंट यूनिवर्सिटी द्वारा रिफंडेबल होगा।

इसके अलावा कोई अतिरिक्त या छुपा हुआ खर्च नहीं शामिल है।
यह अमाउंट यूनिवर्सिटी के द्वारा इसलिए लिया जा रहा है ताकि कोर्स को लेकर छात्र वर्ग की गंभीरता सिद्ध हो सके और सीटों के चयन को लेकर ये सुनिश्चित किया जा सके और जरूरतमंद छात्रों को पढ़ाई का अवसर दिया जा सके।

• एकम्स के प्रांगण में ही वीकेंड क्लासेज होंगी, जहाँ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर्स आएंगे और पढ़ाई करवाएंगे।

• एकम्स की फार्मा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में ही ट्रेनिंग करवाई जाएगी और योग्यता अनुसार काम करने और सीखने के अवसर उपलब्ध करवाए जायेंगे।

छात्रों का लाभ 
• आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण जो छात्र या छात्राएं नौकरी को अपनी पहली पसंद बना रहे हैं, उनको आगे पढ़ने का मौका मिलेगा।
• लगभग न के बराबर खर्च के साथ सभी छात्र या छात्राएं बीएससी केमिस्ट्री (3 वर्ष) की डिग्री पूरी कर पाएंगे।
• फार्मा इंडस्ट्री में काम करने का अवसर मिलेगा और पहले ही दिन से प्रतिमाह तनख्वाह भी मिलेगी।
• फार्मा इंडस्ट्री के अनुभवी लोगों के साथ सीखने को मिलेगा और तकनीकी प्रशिक्षण भी प्राप्त होगा।
• सभी चयनित छात्र व छात्राएं पहले दिन से एकम्स के साथ ऑन-रोल एम्प्लोयी की भूमिका में व्यवस्थित रहेंगे।
आवश्यक योग्यताएं
• 12वीं कक्षा पीसीबी या पीसीएम (या दोनों) के साथ कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना अनिवार्य योग्यता है।
• ऑन-रोल एम्प्लोयी के लिए उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी अनिवार्य है।
• 2022 से 2026 के बीच पास छात्र व छात्रायें इसके लिए आवदेन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया
• कुल प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग तथा प्रथम चरण का इंटरव्यू टीम एकम्स द्वारा किया जायेगा, जिसके बाद लिखित प्रवेश परीक्षा तथा फाइनल इंटरव्यू यूनिवर्सिटी के पैनल द्वारा किया जायेगा।

सभी 60 अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा।
• अकादमिक वर्ष 2026-27 के लिए केवल 60 सीटें उपलब्ध हैं।
• आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई हैं।

About The Author