उत्तराखंड में कोई राजनीतिक जमीन पाने के लिए समाजवादी पार्टी ने हरिद्वार के एक संत पर दांव खेला है।
हरिद्वार के इस संत को पार्टी ने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर संत कार्ड खेलने के साथ साथ सूबे में अलग तरह का प्रयोग किया है।
महंत शुभम गिरी को अखिलेश यादव ने उत्तराखंड के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।
विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन का विस्तार करना शुरू किया है।
35 साल के महंत शुभम गिरी जूना अखाड़े के संत है और लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं।
शुभम गिरी ने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि नेता जी के द्वारा किए गए कामों को जनता को याद दिलाना है।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड में भी संगठन का विस्तार किया जाएगा और पार्टी नेतृत्व की योजना के मुताबिक ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
बता दे कि करीब 1 साल पहले सपा की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था।


More Stories
हरिद्वार कांग्रेस की विधानसभा सत्र बढ़ाए जाने की माँग
नूरपुर पंजनहेड़ी गोलीकांड आया नया मोड, अमित चौहान का बड़ा आरोप
Union Budget 2026 युवा शक्ति संचालित बजट – सैनी