देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि अंकिता हत्याकांड मामले मे कांग्रेस झूठ और फरेब से युक्त बेसुरा राग अलाप रही है खुद ही डपली बजा रही है। जनता को उसके झूठ पर विश्वास नही है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक बयान को आधार बनाकर दुष्प्रचार के लिए जमीन तलाश रही है।
जिस आरोपी महिला ने आरोप लगाए हैं उसे अपने आरोपों की सत्यता के लिए विवेचना मे आगे आना चाहिए।
लेकिन वह चुप है। महज कांग्रेस ही उसके आरोपों को आगे बढ़ा रही है।
चौहान ने कहा कि मामले मे एसआईटी की जांच को सही करार देते हुए सीबीआई जांच के अनुरोध को कोर्ट ठुकरा चुकी है।
इसके अलावा एसआईटी की जांच के आधार पर ही हत्याकांड के दोषियों पर कार्यवाही हुई। लेकिन कांग्रेस इससे संतुष्ट नही हुई।
क्योंकि उसे अंकिता को न्याय के बजाय अपने राजनैतिक हितों की अधिक चिंता रही है।
चौहान ने कहा कि हत्याकांड मे वीआईपी की शुरू से रट लगा रही कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति करती रही है। भाजपा किसी जांच से डर नही, बल्कि जांच मे सहयोग को कहती रही है।
कांग्रेस की स्थिति यह है कि वह किसी मोहरे को तलाश कर किसी भी बड़े नेता पर चारित्रिक आरोप लगा दे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब भाजपा के नेताओं को बदनाम करने की रणनीति पर कार्य कर रही है और उसे इसका कोई लाभ नही होने वाला है।
क्योंकि लोस, निकाय और पंचायतों मे जनता उसे जनता सबक सिखा चुकी है। प्रदेश मे झूठ और ब्लेकमेलिंग की राजनीति को जनता माफ नही करेगी।
पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे प्रदेश विकास कार्यों मे गतिरोध को अब बर्दाश्त नही करेगी।


More Stories
Gairshain उत्तराखंड में पहली बार: गैरसैंण में एक साल में दो विधानसभा सत्र
Haridwar Congress -विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन, सक्रियता और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर
1930 के ऐतिहासिक कांग्रेस ध्वज का चौक बाजार कनखल में पुनः स्थापना