समाज में सेवा करना भी जरुरी है : डॉ कल्पना चौधरी
उत्तरी हरिद्वार में स्थित जगदीश स्वरूप आश्रम के महंत स्वामी राम महाराज के सानिध्य में शिविर का आयोजन किया गया।
समाज सेवी रितेश गौड़ एवं कपिल शर्मा जौनसारी के आग्रह पर जगदीश स्वरूप आश्रम में सीमा डेंटल कॉलेज हॉस्पिटल ऋषिकेश द्वारा दांत एवं नेत्र मेडिकल कैंप लगाया गया।
जिसमें क्षेत्र की जनता ने इस चिकित्सा शिविर का लाभ लिया इस शिविर में निशुल्क दंत एवं नेत्र जाँच शिवर का आयोजन किया गया।
जिसका लाभ स्थानीय जनता मिला इस अवसर पर आश्रम के प्रबंधक शेष नारायण त्रिपाठी ने डॉ कल्पना चौधरी एवं डॉ अविनाश एवं समस्त मेडिकल स्टाफ को पट्का पहनाकर सम्मानित किया
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य उत्तरकाशी अनूप राज कुंवर ने कहा की इस प्रकार के शिविर को लगाने आम जनमानस को लाभ मिलता है।
इस प्रकार के शिविर समय-समय पर अपने क्षेत्र में लगवाना चाहिए।
समाजसेवी रितेश गौड़ ने कहा कि हम सभी युवाओं को मिलजुल कर क्षेत्र में जनहित कार्य करने चाहिए।
जिससे हमारे आसपास में रहने वाले लोगों को चिकित्सा का लाभ मिल सके।
इस अवसर पर कपिल शर्मा जौनसारी ने कहा कि प्रत्येक माह में अपने आसपास में दांत एवं नेत्र तथा अन्य प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें सभी सामाजिक संगठन इस प्रकार के कार्य करने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर कुलदीप सिंह अनीश मिश्रा राघव शर्मा करन पंत हाकम सिंह रावत नवदीप त्रिपाठी संजय बोहरा एवं चिकित्सा टीम में डॉ अविनाश डॉ कल्पना चौधरी,मिस रिया भट्ट, लितिक्क्षा सुंदरियाल, श्रष्ठी रतूड़ी, शिवानी नोटियाल, प्रियांजली, हर्षित, हर्षित गुप्ता, जयप्रकाश जी, आदि उपस्थित रहे



More Stories
मदद के लिए बढ़े हाथ – जरूरतमंद परिवार को भेंट किया इलेक्ट्रॉनिक चाक
डांडिया और गरबा में जमकर थिरके श्री वैश्व बंधु समाज के लोग
NPPL Hospital 36 सप्ताह की गर्भवती महिला के लिए साबित हुआ वरदान