देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिवंगत अंकिता भण्डारी के परिजनों को 25 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
अधिकारियों को इसके लिये निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंकिता के परिवार के साथ है और उनकी हर प्रकार से सहायता करेगी।
मामले की एसआईटी जांच की जा रही है। पूर्ण निष्पक्ष तरीके से जल्द से जल्द जांच पूरी की जाएगी।
मामले से संबंधित हर तथ्य को जुटाते हुए पुख्ता तरीके से रिपोर्ट तैयार कर अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।
अपराधियों को ऐसी सजा दिलाई जाएगी जो आगे के लिए भी नजीर बने। पीङित परिवार को त्वरित न्याय मिल सके,
इसके लिये फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए माननीय न्यायालय से अनुरोध किया गया है।


More Stories
जंतर मंतर की घटना पर हरिद्वार में भी आक्रोश, सड़क पर कांग्रेस -सपा
Haridwar Bjp – पार्टी से अलग होकर गुर्जर समाज को एकजुट कर प्रमोद खारी करेंगे ये बड़ा काम
Akash Educational सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के फाज़ अहमद NEET में बने हरिद्वार सिटी टॉपर बने