पत्नी से फोन पर हुआ झगड़ा और झगड़े में पति ने बोला कि पूरे शहर को आग लगा दूंगा फिर क्या था पति ने शहर को आग लगा दी, घटना देहरादून की है जहां पर एक सरफिरे व्यक्ति ने दर्जनों वाहन और दुकानों में आग लगा दीदेहरादून(अरुण शर्मा)।
टॉप- देहरादून पत्नी से नाराज सिरफिरे ने शहर के कई क्षेत्रों में 12 से ज्यादा दुपहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा दो दुकानें भी फूंक डाली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
देहरादून के ब्राह्मणवाला, ब्रह्मपुरी, माजरा समेत कई इलाकों में आगजनी की घटना हुई। छानबीन में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ब्राह्मणवाला निवासी इरफान को गिरफ्तार किया है। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो पलटन बाजार में चूड़ियां बेचता है। उसकी पत्नी काफी समय पहले मायके चली गई थी।
उसके व्यवहार के चलते वह वापस नहीं लौट रही है। रात को उसने पत्नी से फोन पर बात की और कहा कि मैं पूरे देहरादून को आग लगा दूंगा। इसके बाद आक्रोशित होकर घर से निकला और वाहन जलाने लगा।


More Stories
ACB action ड्रग्स इंस्पेक्टर को 20 हजार की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार
देहरादून एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: SSC भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल गिरोह का भंडाफोड़
तिब्बती मार्केट हत्याकांड – देहरादून पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ में शूटर सहित दो बदमाश गिरफ्तार