खाई में गिरा वाहन, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने चलाया सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन।
देवप्रयाग। एसडीआरएफ टीम को जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी से सूचना मिली की देवप्रयाग से 2 किलोमीटर पीछे एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है।
सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से टीम, उप निरीक्षक नीरज
चौहान के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर पता चला कि उक्त वाहन एक बाइक थी जो कि श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर आ रहे थे।
जिसमे 02 युवक सवार थे। देवप्रयाग से 02 किमी0 पूर्व वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया व एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।
एसडीआरएफ टीम द्वारा सर्वप्रथम घायल व्यक्ति नाम पवन निवासी किशनपुरा सोनीपत हरियाणा को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया
मृत युवक नाम ललित निवासी झाझरा, सोनीपत हरियाणा के शव को 200 मीटर गहरी खाई से बरामद किया गया।



More Stories
हरिद्वार कुंभ 2027 में कुछ खास और अलग होगा महायज्ञ नेत्रकुंभ
भूपतवाला की जनसमस्याओं को लेकर जनता दरबार पहुंचे नितिन यादव, डीएम के नाम सौंपे ज्ञापन
Haridwar News तीर्थ पुरोहित महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने की गंगा पूजन