Tarun Himalaya आगामी चुनाव को लेकर हुआ मंथन
हरिद्वार। रविवार को तरुण हिमालय संस्था (रजि०) की बैठक तरुण हिमालय प्रांगण, शिवलोक हरिद्वार में संस्था के भावी चुनाव के संबंध में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता जगत सिंह रावत और संचालन बलदेव सिंह रावत द्वारा किया गया।
संस्था के आगामी चुनाव को लेकर सभी सदस्यों ने अपनी अपनी राय दी।
बैठक में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर आगामी चुनावी प्रक्रिया को पूरा करने का जिम्मा सौंपा गया। समिति में सतीश जोशी, जगत सिंह रावत और के पी काला को शामिल किया गया।
समिति तीन महीने के अन्दर चुनावी प्रक्रिया को पूरा कर संस्था को आगे बढ़ाने का काम करेगी।
मंच पर सतीश जोशी (पूर्व अध्यक्ष),अध्यक्ष गंगा दत्त शर्मा,ललित भट्ट के पी काला, एस पी मुलासी और एस पी बौठियाल मंचासीन रहे।
बैठक में सुभाष पुरोहित, जसवन्त सिंह बिष्ट, तरुण व्यास,डॉ अजय सिंह नेगी, कुलदीप सिंह असवाल, जगदीप सिंह असवाल, भगवती प्रसाद पंत,हर्ष मोहन रावत,कमल राणा जीत सिंह नेगी,मनोज भट्ट,
मनोज चौहान,पूरन सिंह चौहान,नंदन सिंह धामी,के पी थपलियाल राकेश कुमार मंमगाई,सुशील पंत,दिनेश सिंह रावत,प्रकाश बहुखंडी,महावीर सिंह नेगी,
नंदन शर्मा,नरेश सेमवाल,पूरन सिंह रावत,के के भट्ट,सी पी कोटियाल,डीसी नौटियाल, उदय सिंह रावत,चंद्र सिंह बतत्वाल,
रमेश चंद्र पंत डॉक्टर डॉ भीम दत्त सेमवाल,संतोष कुमार चमोला,नरेंद्र प्रसाद कैंथोला,महावीर प्रसाद डोभाल,दीपक पांडे,संजय नैथानी, डॉ हरिनारायण जोशी, शीशराम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

More Stories
खेलों से छात्रों का शारीरिक एवं मानसिक विकास संभव : डॉ. अमन गुप्ता
चारधाम यात्रा में आपदा के दौरान यात्रियों की तलाश में मददगार हो सकता है लघु वियरेबल एंटीना
Swami Yatishwranand क्षेत्र वासियों को बड़ी सौगात, नए स्वास्थ्य केंद्र से लोगों को बड़ी राहत