Ranipur Vidhansbha नवोदय नगर का में लड़खड़ाता विकास, लोगों ने विधायक पर उठाए सवाल
हरिद्वार। जिला मुख्यालय से सटा नवोदय नगर का मुख्य मार्ग बहुत ही बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है, इस मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं।
क्षेत्र वासियों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों ने अभी तक इस और ध्यान नहीं दिया है। स्थानीय निवासी कुंवर सिंह का यह भी कहना है कि इस मुख्य मार्ग से भारी भरकम खनन के वाहनों का आना-जाना रहा।
आप भी देखिए रानीपुर विधानसभा के नवोदय नगर में विकास की एक तस्वीर
जिस वजह से मार्ग बदहाल स्थिति में पहुंचा , जबकि स्थानीय लोगों द्वारा मुख्य मार्ग से खनन के वाहनों आवाजाही के लिए मना किया गया था, और उनके लिए कोई वैकल्पिक रास्ता प्रशासन दे इस बात को जोर से उठाया गया था।
लेकिन यह शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की निरंकुशता है ,जो यह बात नहीं मानी गई, जिस कारण आज स्थिति यह है कि इस मार्ग पर चलना दुश्वार हो गया है।
इसी मार्ग से होते हुए करीबन सात आठ स्कूल नवोदय नगर के अंदर है इसी मार्ग से बच्चे स्कूल जा रहे हैं।
स्थानीय निवासी जयकिशन न्यूली का कहना है कि नगर
पालिका हो या क्षेत्रीय विधायक के द्वारा हो अभी तक नवोदय नगर में कोई भी ड्रेनेज सिस्टम नहीं किया गया है जिससे पानी की निकासी हो सके।
नगर पालिका गलियों की आर सीसी सड़क बना रही है और उनकी नालियों का पानी मुख्य मार्गों पर छोड़ा जा रहा है।
कई बार मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर भी कंप्लेंट की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है।
विरोध करने वालों में दिनेश चंद्र पांडे, अतुल सिंह, राजीव , तीरथ पटवाल, मोहन कुमार झा, संजीव झा, ललित बिष्ट, जगदीश प्रसाद भट्ट आदि शामिल रहे।

More Stories
खेलों से छात्रों का शारीरिक एवं मानसिक विकास संभव : डॉ. अमन गुप्ता
चारधाम यात्रा में आपदा के दौरान यात्रियों की तलाश में मददगार हो सकता है लघु वियरेबल एंटीना
Swami Yatishwranand क्षेत्र वासियों को बड़ी सौगात, नए स्वास्थ्य केंद्र से लोगों को बड़ी राहत