उत्तरैणी कौथिग मैं लोकगायक दर्शन फर्स्वाण ने बांधा समां।
हरिद्वार। पहाड़ी महासभा, नवोदय नगर इकाई द्वारा आयोजित उत्तरैणी कौथिग, सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोकगायक दर्शन फर्स्वाण और शिवानी नेगी ने समा बांध दिया।
उनके सुरीले गीतों ने आमजन को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
दर्शन ने नंदाराज जात, आक्षरी, माया कु झमका झौला, झुमकी, शिव जटा , आदि लोकगीतों पर लोग जमकर थिरके।
लोकगायिका शिवानी नेगी ने भी दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी, क्रीम पाउडर, ओटवा बेलेण आदि सुंदर लोकगीत उनके द्वारा गाए गए।
मुख्य अतिथि महंत दिनेशानंद भारती (शंकर मठ), कांग्रेस नेता विरेन्द्र रावत, राजबीर चौहान रहे।
इस अवसर पर मंहत दिनेशानंद भारती ने सभी को उत्तरैणी कौथिग/मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी एवं उत्तरैणी कौथिग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के लिए पहाड़ी महासभा, नवोदय नगर इकाई के सभी पदाधिकारियों को बधाई भी दी।
उन्होंने लोगों से अपील की कि अपनी संस्कृति को बचाना है तो जड़ों को मजबूत करना होगा।
इस अवसर पर। महासभा अध्यक्ष जगदीश प्रसाद भट्ट, सचिव जयकिशन न्यूली, अतोल सिंह गुसाईं,बीर सिंह बिष्ट, योगेन्द्र सिंह, सभासद दीपक नौटियाल,
रत्न मणि भट्ट, दीपक सेमवाल,सान सिंह रावत,दैव नौडियाल, पीतांबर मिश्रा, विजयपाल रावत,
राजीव कठैत,मनोज कोटनाला, कपिल कठैत, राकेश शर्मा, अतुल नेगी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।


More Stories
खेल महाकुंभ में हरिद्वार का जलवा, विजेताओं का जोरदार स्वागत
बबीता शर्मा को सुभाष घाट व्यापार मंडल की जिम्मेदारी
श्री वैश्य बंधु समाज के वार्षिक सम्मेलन में दिखा मिनी भारत