Haridwar Kumbh 2027 के आई जी कुंभ एसएसपी कुंभ ने किया कार्यभार ग्रहण
हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए कुंभ मेला आईजी और एसएसपी कुंभ ने जिम्मेदारी संभाली है।
गंगा पूजन के साथ शनिवार को आईजी कुंभ योगेंद्र रावत और एसपी कुंभ आयुष अग्रवाल ने अपना कार्यभार ग्रहण किया।
आईजी कुंभ योगेंद्र सिंह रावत ने कार्यभार संभालने के बाद
मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह कुंभ मुख्यमंत्री का एक महत्वपूर्ण विजन हैऔर उनका प्रयास रहेगा कि आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह कुंभ सुगम और सुरक्षित साबित हो।
यातायात व्यवस्था के सवाल पर रावत ने कहा कि यातायात हमेशा से एक चुनौती रहा है लेकिन जिस तरह से हाईवे ओवरब्रिज और अलग-अलग सड़क बनी है उसको लेकर एक विस्तृत और वृहद प्लान तैयार किया जाएगा।
जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं के जाम की समस्या से जूझता ना पड़े।

More Stories
High Speed Nmo train जल्द ही मेरठ से ऋषिकेश तक चलेगी
Patanjali Yogpith में तैयार किए जाएंगे IAS- IPS, बाबा रामदेव की बड़ी घोषणा
केदार घाटी में लीद का मुफ्त निस्तारण नहीं, डेढ़ करोड़ खर्च करेगा विभाग