Akums ने सामाजिक जिम्मेदारी को निभाते हुए जिला प्रशासन को सौंपे जरूरतमंदों के लिए कम्बल।
हरिद्वार। ज़िले में लगातार बढ़ती ठण्ड और शीतलहर के मद्देनज़र एकम्स ने जिला प्रशासन हरिद्वार को जरूरतमंदों के लिए कम्बल सौंपे।
एकम्स हेल्थ एंड एजुकेशन सोसाइटी की ओर से अर्चना जैन ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से व्यक्तिगत भेंट कर कम्बलों का लाट सौंपा।
यह भी पढ़ें – जैन उद्योगपतियों की इस अंतरराष्ट्रीय संस्था में संदीप जैन को बड़ी जिम्मेदारी
इस अवसर पर अर्चना जैन ने जिलाधिकारी दीक्षित को भेंट स्वरुप एक नन्हा पौधा भी प्रदान किया।
जिला प्रशासन बढ़ती ठण्ड व शीलहर के तहत जरूरतमंदों व असहायों को चिन्हित कर इन कम्बलों को उपलब्ध करवाएगा।
एकम्स अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के अंतर्गत असहायों, जरूरतमंदों, वंचितों एवं पर्यावरण के लिए सराहनीय प्रयास करता रहता है।
Akums की ओर से हर साल गरीबों व असहायों के लिए कम्बल दिए जाते हैं ताकि रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन व पुलों के नीचे रात बिताने को मजबूर लोगों का कड़ाके की ठण्ड में बचाव हो सके।
इस अवसर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एकम्स के प्रयासों की सराहना की और अर्चना जैन को एकम्स हेल्थ एंड एजुकेशन सोसाइटी द्वारा किये जा रहे प्रयासों के लिए साधुवाद दिया।
ज्ञात हो कि शीतलहर के प्रकोप से ज़िलें में असहायों, मानसिक पीड़ितों, बेघर व गरीबों के लिए प्रशासन जरुरत की व्यवस्थाएं उपलब्ध करवा रहा है।
Akums की तर्ज़ पर अन्य संस्थाओं से भी आगे आने की उम्मीद है जिससे ठण्ड से पीड़ित गरीबों को बड़ी संख्या में राहत उपलब्ध करवाई जा सके|


More Stories
मदद के लिए बढ़े हाथ – जरूरतमंद परिवार को भेंट किया इलेक्ट्रॉनिक चाक
डांडिया और गरबा में जमकर थिरके श्री वैश्व बंधु समाज के लोग
NPPL Hospital 36 सप्ताह की गर्भवती महिला के लिए साबित हुआ वरदान