देहरादून। आम जनता से मिले मुख्यमंत्री,जनसमस्याओं का किया जायेगा त्वरित निराकरण।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास पर जनता दरबार मे आये लोगों की समस्याएं सुनी।
सभी ने मुख्यमंत्री को शुभकामना देने के साथ ही अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार जन अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के प्रति संकल्पबद्ध है।
जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण के लिए सरलीकरण, विस्तारीकरण, समाधान व संतुष्टी के मंत्र पर काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश की जनता से जो भी वायदे किये हैं तथा राज्य के विकास के लिये जो भी संकल्प लिये है, उन्हें समयबद्धता के साथ पूरा किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने प्रत्येक आगंतुक से भेंट की और उनकी शिकायतो व समस्याओं को सुना।
उन्होंने सभी को उनकी समस्याओं का यथासम्भव जल्द से जल्द निस्तारण के प्रति आश्वस्त किया।


More Stories
Akash Educational सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के फाज़ अहमद NEET में बने हरिद्वार सिटी टॉपर बने
Pilot Baba Institute फेयरवेल पार्टी में दिखा छात्रों का उत्साह
Haridwar kumbh -सनातन अलख और बेजुबानों की आवाज उठाने को महामंडलेश्वर की फौज तैयार कर रहा अलख अखाड़ा