Children will performe in Shri Krashan Janmashtami festival
हरिद्वार। श्री तपोनिधि पंचायती अखाड़ा निरंजनी के स्वामी आलोक गिरी महाराज ने बताया कि जगजीतपुर, फुटबॉल ग्राउंड के समीप श्री श्री बालाजी धाम,सिद्धबलि हनुमान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, जगजीतपुर के प्रांगण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इसके
मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
खास खबर- स्वास्थ्य सचिव ने युवाओं को संदेश देने के लिए किया बड़ा काम
बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए स्टेज भी तैयार है। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय निवासियों एवं बच्चों में ख़ासा उत्साह है।
बताते चलें कि कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री श्री बालाजी धाम सिद्धबलि हनुमान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर मंदिर के प्रबंधक स्वामी आलोक गिरी महाराज के नेतृत्व में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारी चल रही है।
दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन 6 सितंबर, दिन बुधवार को शाम बच्चों का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी महाराज शामिल होंगे।
स्वामी आलोक गिरी महाराज ने कहा कि मंदिर समिति की ओर से बच्चों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है। रजिस्ट्रेशन करने वाले बच्चों को ही अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
पुजारी बाबा मनकामेश्वर गिरी महाराज से मिलकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी पर्व के छठे दिन भगवान श्री कृष्ण का छठी महोत्सव भी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।



More Stories
Haridwar News तीर्थ पुरोहित महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने की गंगा पूजन
Gurukul Kangadi university विशेष पुरातन छात्र संवाद कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने साझा किए अनुभव
मौत से जंग लड़ते नवजात को मिली नई जिंदगी, NPPL Hospital ने किया कमाल