ARTO Haridwar स्लीपर बसों पर बड़ी कार्रवाई: 10 बसें सीज़, 50 से अधिक का चालान
हरिद्वार। जिले में स्लीपर बसों की अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा चलाया जा रहा विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी है।
सोमवार को चंडी चौक और बहादराबाद क्षेत्र में ARTO (प्रशासन) निखिल शर्मा तथा ARTO (प्रवर्तन) नेहा झा के निर्देशन में संयुक्त टीम ने देर शाम तक ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान 10 ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट बसों को विभिन्न नियम उल्लंघनों में सीज़ किया गया, जबकि 50 से अधिक बसों के चालान काटे गए हैं।
यह भी पढ़ें – हरिद्वार में महंत की प्रेम कहानी फिर चर्चाओं में, इस बार मामला तूल पकड़ेगा!
क्या-क्या हुई जांच?
चेकिंग के दौरान टीम ने बसों की विस्तृत जांच की, जिसमें मुख्य रूप से शामिल रहा—
- ओवरलोडिंग
- बिना अनुमति किए गए संरचनात्मक परिवर्तन
- परमिट की वैधता
- चालक के दस्तावेज व ड्राइविंग लाइसेंस
- फिटनेस व बीमा
- यात्री सूची (Passenger List)
जांच में कई बसें दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, लखीमपुर खीरी समेत अन्य मार्गों पर नियमों की अनदेखी करते हुए संचालित होती पाई गईं।
अभियान आगे भी जारी रहेगा
ARTO Haridwar के अधिकारियों ने कहा कि स्लीपर बसों में बढ़ती अव्यवस्थाओं को रोकने और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई आगे भी और कड़ाई के साथ जारी रहेगी। परिवहन विभाग ने साफ कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।


More Stories
डांडिया और गरबा में जमकर थिरके श्री वैश्व बंधु समाज के लोग
NPPL Hospital 36 सप्ताह की गर्भवती महिला के लिए साबित हुआ वरदान
Pilot Baba College में गरबा और डांडिया की धूम, छात्रों की प्रस्तुति ने बांधा समा