October 11, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

Congress its alliance party defame S I R Sunil Saini said

एस आई आर को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दल कर रहे भ्रामक प्रचार – सैनी 

एस आई आर को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दल कर रहे भ्रामक प्रचार – सैनी

देहरादून। सुनील सैनी राज्य मंत्री ने कहा एस आई आर को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दल लगातार भ्रामक प्रचार कर रहे हैं।

कांग्रेस को अपने शासनकाल का समय भी देखना चाहिए पहले भी देश में एस आई आर हुआ जिस पर कांग्रेस को आपत्ति नहीं थी।

अब दोहरा मापदंड अपनाकर आपत्ति दिखा रहे हैं राज्य मंत्री ने कहा एस आईआर का मतलब मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शिता के साथ प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची बंद करना है।

Congress its alliance party defame S I R Sunil Saini said भारतीय निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है।
जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस हर बार हार की हताशा में अनावश्यक बातें कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी के मजबूत नेतृत्व में निरंतर उत्तराखंड राज्य विकास की ओर अग्रसर है, कांग्रेस विकास की इस यात्रा में अपने घटते जन आधार से असहज है, यह कारण है कि वह जनहित से जुड़े मुद्दों पर भ्रामक स्थिति उत्पन्न करना चाह रही है।

यह घटिया राजनीति का स्वरूप है राष्ट्र प्रथम मन में भाव लेकर आगे बढ़ना चाहिए, न की अपने राजनीतिक हितों को देखते हुए देश की जनता में भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश करनी चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है आगे बढ़ रहा है विश्व गुरु बनने की दिशा में है यह सब देव तुल्य जनता जानती है इसलिए देव तुल्य जनता के आशीर्वाद से हर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को की जीत दर्ज करा रही है।

About The Author