Agniveer भर्ती रैली गढ़वाल क्षेत्र के युवाओं के लिए 5 से 23 अक्टूबर 2026 तक बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर, रुड़की में आयोजित होगी
रैली में केवल 01 से 12 जून 2026 तक आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही भाग ले सकेंगे
हरिद्वार। भारतीय सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 05 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर (बीईजी एंड सेंटर), रुड़की में किया जाएगा।
यह रैली भर्ती वर्ष 2027 के लिए उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में नियोजित अग्निवीर भर्ती रैली श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।
रैली में जोनल भर्ती कार्यालय (यूपी एवं यूके) के अंतर्गत सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) लैंसडौन द्वारा अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी (यूपी एवं यूके) तथा गढ़वाल क्षेत्र के सात जनपदों—चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल एवं उत्तरकाशी—के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), अग्निवीर टेक्निकल तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास) श्रेणियों में भर्ती की जाएगी।
केवल CEE उत्तीर्ण अभ्यर्थी होंगे पात्र
सेना भर्ती कार्यालय लैंसडौन के अनुसार, भर्ती रैली में केवल वही अभ्यर्थी भाग लेने के पात्र होंगे, जिन्होंने 01 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) उत्तीर्ण किया है।
पात्र अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड में अंकित तिथि एवं समय के अनुसार रैली स्थल पर रिपोर्ट करना होगा।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे रैली अधिसूचना में
निर्धारित सभी मूल दस्तावेज अपने साथ अवश्य लेकर आएं।
दस्तावेजों में किसी प्रकार की कमी होने पर अभ्यर्थी को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
*अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी की जिलेवार रैली*
अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी (यूपी एवं यूके) अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित तिथियों पर संबंधित सेना भर्ती कार्यालयों के अंतर्गत आने वाले जिलों के अभ्यर्थियों की रैली आयोजित की जाएगी—
*05 अक्टूबर 2026:*
अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर (एआरओ अल्मोड़ा) तथा चंपावत एवं पिथौरागढ़ (एआरओ पिथौरागढ़)।
*06 अक्टूबर 2026:*
बहराइच, बलरामपुर, बरेली, बदायूं, फर्रुखाबाद, हरदोई, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, संभल, शाहजहांपुर, श्रावस्ती एवं सीतापुर (एआरओ बरेली)।
*07 अक्टूबर 2026:*
अमेठी, अंबेडकर नगर, अयोध्या, बस्ती, कौशांबी, कुशीनगर, महराजगंज, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रायबरेली, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर एवं सुल्तानपुर (एआरओ अयोध्या)।
*08 अक्टूबर 2026:*
बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद एवं मुजफ्फरनगर (एआरओ मेरठ) तथा गौतम बुद्ध नगर, अमरोहा, रामपुर, सहारनपुर एवं शामली (एआरओ मेरठ)।
*09 अक्टूबर 2026:*
आगरा, एटा, झांसी, कासगंज एवं जालौन (एआरओ आगरा) तथा ललितपुर, अलीगढ़, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी एवं मथुरा (एआरओ आगरा)।
*10 अक्टूबर 2026:*
औरैया, बांदा, बाराबंकी, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, लखनऊ, महोबा एवं उन्नाव तथा कानपुर नगर एवं गोंडा (एआरओ मुख्यालय, लखनऊ)।
*11 अक्टूबर 2026:*
चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल एवं उत्तरकाशी (एआरओ लैंसडौन) तथा बलिया, गोरखपुर एवं भदोही (एआरओ वाराणसी)।
*12 अक्टूबर 2026:*
चंदौली, जौनपुर, मऊ, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, देवरिया, सोनभद्र एवं आजमगढ़ (एआरओ वाराणसी)।
अग्निवीर जीडी, टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन के लिए कार्यक्रम गढ़वाल क्षेत्र के सात जनपदों के अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), अग्निवीर टेक्निकल एवं अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास) अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित जिलेवार कार्यक्रम इस प्रकार है—
*13 अक्टूबर 2026: उत्तरकाशी एवं चमोली।*
*14 अक्टूबर 2026: चमोली।*
*15 अक्टूबर 2026: पौड़ी गढ़वाल।*
*16 अक्टूबर 2026: टिहरी गढ़वाल।*
*17 अक्टूबर 2026: पौड़ी गढ़वाल।*
*18 अक्टूबर 2026: रुद्रप्रयाग एवं देहरादून।*
*19 अक्टूबर 2026: देहरादून एवं हरिद्वार।*
*20 अक्टूबर 2026: अग्निवीर टेक्निकल एवं अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं) के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रैली।*
दलालों और बिचौलियों से रहें सावधान भारतीय सेना एवं नागरिक प्रशासन द्वारा भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं योग्यता आधारित बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। अभ्यर्थियों को स्पष्ट रूप से सलाह दी गई है कि वे किसी भी दलाल, एजेंट अथवा बिचौलिए के संपर्क में न आएं और न ही किसी को पैसे दें। भर्ती प्रक्रिया को कोई भी व्यक्ति प्रभावित नहीं कर सकता है। अभ्यर्थियों को भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए सेना द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं एवं निर्देशों का ही पालन करना चाहिए।
सेना भर्ती कार्यालय लैंसडौन ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे एडमिट कार्ड में उल्लिखित रिपोर्टिंग तिथि एवं समय का विशेष ध्यान रखें, निर्धारित दस्तावेजों के साथ रैली स्थल पर समय से पहुंचें तथा भर्ती प्रक्रिया में अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखने में सहयोग करें।

More Stories
नेपाल त्रासदी में मदद के लिए आगे आए संत, 30 मिनट में जुटाए 38 लाख रुपए
संतों के स्टिंग ऑपरेशन पर भड़का अखाड़ा परिषद, कानूनी कार्यवाही की तैयारी
Haridwar Kumbh 2027 नया उदासीन अखाड़े के दो गुट आमने-सामने