September 19, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

Swami Yatishwranand Big relief for shyampur in Haridwar

Swami Yatishwranand क्षेत्र वासियों को बड़ी सौगात, नए स्वास्थ्य केंद्र से लोगों को बड़ी राहत

स्वामी यतीश्वरानंद ने श्यामपुर क्षेत्रवासियों को दी बड़ी सौगात, स्वास्थ्य केंद्र में मिलेगा मरीजों को इलाज

— ट्रामा सेंटर बनाने की करेंगे तैयारी, डॉक्टरों एवं स्टाफ के भी होगी व्यवस्था

— भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे के साथ केंद्र का कराया शुभारंभ

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रवासियों को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने बड़ी सौगात दी है।

अब मरीजों को इधर—उधर या दूसरे शहरों में प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने के लिए बाध्य नहीं होना पड़ेगा, क्योंकि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ Swami Yatishwranand Big relief for shyampur in Haridwar श्यामपुर में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार से ओपीडी शुरू होगी।

भविष्य में इसे ट्रामा सेंटर के रूप में भी उपयोग में लाया जाएगा, ताकि मरीजों को इलाज के लिए कहीं अन्य स्थान पर भटकना न पड़े।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी ने कैबिनेट मंत्री रहते हुए 2022 में श्यामपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत कराया। पिछले 2 साल से स्वास्थ्य केंद्र तैयार हो गया था, लेकिन कांग्रेस की विधायक अनुपमा रावत शुरू नहीं करा सकी।

Swami Yatishwranand Big relief for shyampur in Haridwar अब क्षेत्रवासी मरीजों की समस्याओं को देखते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने पूरी स्थिति से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे को अवगत कराया।

तत्काल संज्ञान लेते हुए सचिव विनय शंकर पांडे, हरिद्वार के समस्त स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लेकर श्यामपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे।

जहां कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में केंद्र का उद्घाटन करते हुए शनिवार से ओपीडी शुरू करने की औपचारिकता पूरी की।

इस दौरान हरिद्वार मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके सिंह, मेला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनीष दत्त, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ महिमानंद जोशी, अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती ने पूरी व्यवस्थाओं से स्वास्थ्य सचिव को अवगत कराया।

स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे ने सीएमओ को निर्देश दिए कि डॉक्टरों एवं अन्य स्टाफ की नियुक्ति और अन्य सुविधाओं पर फोकस रखने को कहा।

उन्होंने कहा कि केंद्र पर जल्द ही अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएगी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र सेवाएं शुरू होने पर मरीजो के साथ किसी परेशानी होने पर कहीं अन्य स्थान पर भटकना नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कांग्रेस की विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि अब जब चुनाव का समय नजदीक है तो बिना मुद्दों के किसी प्रकार का जनहित में कार्य किए ही जनता को बहकाने का काम कर रही है, लेकिन जनता सभी के बारे में जानती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही रवसान नदी पर झूला पुल का भी कार्य शुरू हो जाएगा।

ग्राम प्रधान श्यामपुर योगेश चौहान, ग्राम प्रधान सजनपुर पीली सुनील पाल, गाजीवाली प्रधान देवेंद्र नेगी, मण्डल महामंत्री सुनील पाल, सीमा चौहान, अजय चौधरी, राकेश, अतर सिंह, सहदेव चौधरी, गजेंद्र पाल, सीमा चौहान, नरेश यादव, नीरज डंडरियाल, भुवन काला आदि के साथ सैकड़ो आस पास के ग्रामों के निवासी मौजूद रहे।

About The Author