September 11, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

sir-in-uttrakhand-final voters list will be published on 3 October in Haridwar

SIR in Uttrakhand – 15 सितंबर नहीं, 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

SIR in Uttrakhand – 15 सितंबर की जगह 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)जितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई

हरिद्वार। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सफल संचालन को लेकर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि जनपद में मतदाता सूची का जो अंतिम sir-in-uttrakhand-final voters list will be published on 3 October in Haridwar प्रकाशन पूर्व में 15 सितंबर को होना था,

उसकी तिथि बढ़ाकर अब 3 अक्टूबर कर दी गई है। बैठक के दौरान उन्होंने फॉर्म 6, 7 और 8 के निस्तारण (डिस्पोजल) के संबंध में विस्तृत जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रदान की।

अपर जिलाधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दलों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है,

sir-in-uttrakhand-final voters list will be published on 3 October in Haridwar जिसके परिणामस्वरूप यह कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा रहा है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि शेष कार्य को भी पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपादित कराया जायेगा।

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा जिला प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपादित कराया जा रहा है।

About The Author