नेपाल त्रासदी में मदद के लिए आगे आए संत, 30 मिनट में जुटाए 38 लाख रुपए
अखाड़ा परिषद की बैठक में इस आर्थिक सहायता को 51 लाख किए जाने का हुआ निर्णय
हरिद्वार। नेपाल में आई त्रासदी से निपटने के लिए धर्म नगरी हरिद्वार से संत आगे आए हैं।
गुरुवार को बड़ा उदासीन अखाड़े में अखाड़ा परिषद के संतों और आश्रमों के महंतों ने एक आपातकाल बैठक कर नेपाल
की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाएं।
बैठक में सभी अखाड़ों और आश्रमों की तरफ से करीब 38 लाख रुपए की आर्थिक सहायता एकत्र की गई।
संतो को कहना है कि अन्य अखाड़े और आश्रमों से बात कर इस धनराशि को 51 लाख कर डीएम के माध्यम से इसे नेपाल की सहायता के लिए भेजा जाएगा।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि सभी अखाड़े के संतों महंतों ने आपात बैठक कर नेपाल की हर संभव मदद का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इस आपात बैठक में करीब 38 लाख रुपये जुटाए गए। जिसे अन्य अखाड़े और संतों के साथ वार्ता कर 51
लाख किया जाएगा और जल्द ही जिलाधिकारी के माध्यम से इसे नेपाल भेजा जाएगा।
अकेले 11 लाख की मदद करने वाले अखाड़ा परिषद के मीडिया संयोजक करौली शंकर महाराज ने कहा कि कुंभ की तैयारी को विराम देते हुए नेपाल की मदद का बीड़ा अखाड़ा परिषद ने उठाया है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति की दाढ़ी में आग लगी हो तो बाहर की आग से पहले दाढ़ी की आग बुझाई जाती है और नेपाल हमारे लिए शरीर की दाढ़ी है।
और इसमें भरपूर मदद सभी संतो महंतों के द्वारा की जा रही है।
गरीबदासी आश्रम के स्वामी रवि देश शास्त्री ने बताया कि उन्होंने पहले युवा भारत साधु समाज के साथ बैठक कर आर्थिक सहायता जुटाया।
उसके बाद अखाड़ा परिषद के साथ मिलकर उनका सहयोग लिया और अब अन्य सामाजिक और धार्मिक संगठनों के साथ बैठक कर वह अधिक से अधिक नेपाल की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।


More Stories
संतों के स्टिंग ऑपरेशन पर भड़का अखाड़ा परिषद, कानूनी कार्यवाही की तैयारी
Haridwar Kumbh 2027 नया उदासीन अखाड़े के दो गुट आमने-सामने
High Speed Nmo train जल्द ही मेरठ से ऋषिकेश तक चलेगी