August 9, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

Akhada prishad will be took illegal action on so called Sting operation

संतों के स्टिंग ऑपरेशन पर भड़का अखाड़ा परिषद, कानूनी कार्यवाही की तैयारी

संतों के स्टिंग ऑपरेशन पर भड़का अखाड़ा परिषद, कानूनी कार्यवाही की तैयारी

कुंभ से पहले सनातन को बदनाम करने की साजिश? AI से बनाए फर्जी वीडियो पर संत समाज में आक्रोश

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज बोले—सोशल मीडिया पर वायरल भ्रामक वीडियो की हो जांच, संत-अखाड़ों की छवि धूमिल करने वालों पर हो कार्रवाई

हरिद्वार। धर्म की राजधानी तीर्थनगरी हरिद्वार स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी की मां मनसा देवी चरण पादुका स्थल पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व मां मनसा देवी Akhada prishad will be took illegal action on so called Sting operation मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉक्टर रविंद्रपुरी महाराज ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित आपत्तिजनक एवं भ्रामक वीडियो को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की।

आप भी सुनिए आखिर अखाड़ा परिषद की नाराजगी की वजह क्या है?

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने बयान जारी कर कहा कि हरिद्वार, नासिक और उज्जैन में होने वाले कुंभ पर्वों को लेकर सनातन समाज और संत परंपरा को बदनाम करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री प्रसारित किए जाने की आशंका है।

उन्होंने कहा कि तकनीक और विशेष रूप से AI का दुरुपयोग कर बनाए गए कथित फर्जी वीडियो से संतों, अखाड़ों और सनातन धर्म की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।

Akhada prishad will be took illegal action on so called Sting operation

AI तकनीक का दुरुपयोग कर सनातन को बदनाम करने का आरोप

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी वीडियो के वायरल होने मात्र से उसे सत्य नहीं मान लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विरोधी तत्व AI तकनीक का सहारा लेकर ऐसी सामग्री तैयार कर रहे हैं, जिससे जनता में भ्रम पैदा हो और संत समाज की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचे।

 

About The Author