Chandi Devi Mandir महंत भवानी नंदन गिरी के एक वर्ष में बदली मां चंडी मंदिर की तस्वीर
स्वच्छता, व्यवस्था और श्रद्धालु सुविधाओं पर विशेष फोकस
हरिद्वार। चंडी देवी मंदिर में महंत की जिम्मेदारी संभालते हुए भवानी नंदन गिरी का कार्यकाल संभालते हुए शनिवार को एक साल पूरा हो गया।
इस अवसर पर मंदिर में जहां विशेष पूजन का आयोजन किया
गया तो वहीं भक्तों के लिए भी यह विशेष उत्साह का दिन रहा।
नील पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ में महंत भवानी नंदन गिरी के पट्टाभिषेक का एक वर्ष पूर्ण होने पर
मंदिर परिसर में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला। बीते एक वर्ष में मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं, स्वच्छता और श्रद्धालु सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले हैं।
महंत भवानी नंदन गिरी बताते है कि उन्होंने अपने कार्यकाल की शुरुआत मां की धर्म ध्वजा स्थापना के साथ की थी, जिसे सनातन परंपरा और की आस्था का प्रतीक माना जा रहा है। इसके बाद मंदिर परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर लगातार कार्य किया गया। श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाए गए।
उन्होंने बताया कि मंदिर प्रशासन में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से इंटरनल ऑडिटर की नियुक्ति भी की गई, ताकि मंदिर की व्यवस्थाएं सुचारु और जवाबदेही के साथ संचालित हो सकें। वहीं प्रशासन के सहयोग से मंदिर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर परिसर को व्यवस्थित करने का प्रयास किया गया।
इसी दौरान में नई मूर्तियों की स्थापना के साथ मंदिर का जीर्णोद्धार भी कराया गया। श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भंडारे की व्यवस्था शुरू करना भी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल रहा, जिससे दूर-दराज़ से आने वाले भक्तों को सुविधा मिल रही है।
श्रद्धालुओं का कहना है कि पिछले एक वर्ष में मंदिर परिसर में व्यवस्था और दिव्यता दोनों में सकारात्मक बदलाव महसूस किए गए हैं। पट्टाभिषेक के एक वर्ष पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं और संत समाज ने महंत भवानी नंदन गिरी को शुभकामनाएं दीं तथा मां चंडी देवी से सेवा कार्यों के निरंतर आगे बढ़ने की कामना की।

More Stories
2 मई शनिवार को अचानक बजेगा आपका मोबाइल, घबराए नहीं
Haridwar Kumbh 2027 के आई जी कुंभ एसएसपी कुंभ ने किया कार्यभार ग्रहण
Sonia Gandhi health update कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मां गंगा से की उनके लिए प्रार्थना