बोरवेल में फंसा 50 साल का मनोहर, SDRF-NDRF रेस्क्यू में जुटी
हरिद्वार।थाना श्यामपुर क्षेत्र के कांगड़ी गांव में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब बोरवेल की खुदाई कर रहा 50 वर्षीय मनोहर बोरवेल में मिट्टी गिरने से वहां फंस गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को तत्काल रेस्क्यू अभियान में लगाया।
आप भी देखें वीडियो मौके पर रेस्क्यू में जुटी एसडीआरएफ और NDRF
बताया जा रहा है कि बोरवेल की खुदाई मैनुअल तरीके से की जा रही थी और खुदाई के दौरान बोरवेल में काम कर रहे मजदूर मनोहर के ऊपर मिट्टी की डांग गिरी
और जिसके चलते वह बोरवेल में फंस गया मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि फिलहाल एनडीआरएफ और एसडीआरएफ रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए हैं और जल्द ही मनोहर को बोरवेल से बाहर निकाल दिया जाएगा।

More Stories
Kunti Naman College हरिद्वार में 2026-27 के लिए प्रवेश शुरू, प्रोफेशनल कोर्स के लिए जल्द करें आवेदन
Haridwar congrese – पुण्य तिथि पर चाचा नेहरू को किया याद
Subodh Uniyal महिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था को लेकर CMS को फटकार