April 1, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

haridwar-news-anita-bharati-attached-dehradun FDA office

Haridwar News अनीता भारती को मुख्यालय अटैच, जानिए अब किसे मिली जिम्मेदारी

 

Haridwar News सीनियर ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती को देहरादून अटैच कर दिया गया है।

दरअसल वायरल हुई चैट और कांग्रेसी नेता द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बीच FDA देहरादून की ओर से यह निर्णय लिया गया है।

उत्तराखंड के ड्रग्स कंट्रोलर ताजभर जग्गी ने बताया कि 30 मार्च को उन्हें मुख्यालय अटैच कर दिया गया है जबकि उनके स्थान पर असिस्टेंट ड्रग्स कंट्रोलर सुधीर को हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

haridwar-news-anita-bharati-attached-dehradun FDA office दरअसल पिछले दिनों फार्मा कंपनी के मालिक ने उनपर लाइसेंस के बदले पैसे लेने का आरोप लगाया था। जिसके लिए उन्होंने व्हाट्सएप चैट भी दिखाई थी जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई।

जिसके बाद ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती को स्वास्थ्य विभाग ने देहरादून मुख्यालय से अटैच कर दिया है।

बताया जा रहा है कि विभाग इस मामले में पारदर्शिता बनाए रखते हुए सभी पहलुओं की गहन जांच कर रहा है, ताकि आवश्यकतानुसार उचित निर्णय लिया जा सके।

About The Author