March 27, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

Haridwar News joint operation against lpg cylinder ellegal supply in Haridwar

Haridwar News joint operation against lpg cylinder ellegal supply in Haridwar

Haridwar News घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर कड़ा प्रहार

Haridwar News एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध जखीरे के साथ युवक गिरफ्तार

हरिद्वार(कमल खड़का)। थाना सिडकुल पुलिस ने एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रावली महदूद क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी संख्या में अवैध गैस सिलेंडर बरामद किए हैं, जिससे क्षेत्र में संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया।

खुफिया सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ईरान-इजरायल-अमेरिका तनाव के बीच आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए हरिद्वार पुलिस सतर्क है।

इसी क्रम में 27 मार्च 2026 को पुलिस को खुफिया सूचना मिली कि रावली महदूद के एक मकान में अवैध रूप से एलपीजी सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही थाना सिडकुल की टीम ने मौके पर छापेमारी कर भारी मात्रा में सिलेंडर बरामद किए और जावेद नामक युवक को हिरासत में ले लिया।

भीड़भाड़ वाले इलाके में चल रहा था खतरनाक धंधा

पुलिस के अनुसार आरोपी भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में अवैध रूप से सिलेंडरों का भंडारण कर रहा था, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।

पूछताछ के दौरान आरोपी सिलेंडरों के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

पूर्ति विभाग की मौजूदगी में कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पूर्ति अधिकारी हरिद्वार को मौके पर बुलाया गया।

Haridwar News joint operation against lpg cylinder ellegal supply in Haridwar

पूर्ति विभाग की टीम के साथ मिलकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

कालाबाजारी से मोटा मुनाफा कमाने की थी साजिश

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी वैश्विक परिस्थितियों के चलते गैस की संभावित कमी का फायदा उठाकर कालाबाजारी के जरिए मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में था।

About The Author