महिला अस्पताल हरिद्वार में जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया
हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने देर रात्रि उप जिला मेला चिकित्सालय और जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने अस्पतालों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों से जानकारी ली और भर्ती मरीजों तथा उनके तीमारदारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति जानी।
मरीजों ने उपचार और भोजन व्यवस्था को संतोषजनक बताया।डीएम ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने, बेडशीट और कंबलों की नियमित धुलाई सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार नए कंबल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिला महिला चिकित्सालय में सभी वार्डों और लेबर रूम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने प्रसव के मामलों में अनावश्यक रेफर न करने और गर्भवती महिलाओं को समुचित उपचार उपलब्ध कराने की हिदायत दी।
साथ ही सीसीटीवी कैमरे सुचारु रखने, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने, खराब विद्युत लाइटों और उपकरणों की मरम्मत कराने तथा एंबुलेंस और 108 सेवा हर समय उपलब्ध रखने के निर्देश भी दिए।
बाइट :- मयूर दीक्षित जिलाधिकारी हरिद्वार।

More Stories
MDDA की अवैध निर्माण पर बड़ी कार्यवाही
UPCL का बिजली चोरी पर शिकंजा, 22 पर कार्यवाही, 9 लाख की वसूली
नूरपुर पंजनहेड़ी गोलीकांड: तहसीलदार की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग