उत्तराखंड कानून व्यवस्था पर सख्ती: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा एक्शन,
बड़ी संख्या में IPS अधिकारियों के किए गए तबादले, एसएसपी दून अजय सिंह पर गिरी गाज
एसएसपी हरिद्वार को देहरादून तो नवनीत भुल्लर को भेजा गया हरिद्वार
देहरादून। उत्तराखंड कानून व्यवस्था को लेकर सीएम धामी सख्त दिया कड़ा संदेश।
Uttarakhand में हाल के दिनों में सामने आई आपराधिक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने गंभीर रुख अपनाया है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति पर पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री पहले भी कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा बैठकों में अधिकारियों को सख्त निर्देश दे चुके हैं। हाल की घटनाओं के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को समयबद्ध तरीके से गिरफ्तार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल घटना के बाद कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि अपराध की रोकथाम के लिए पूर्व-निवारक रणनीति को भी मजबूत करना आवश्यक है।
पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल
इसी क्रम में पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तबादले किए गए हैं। सरकार का मानना है कि यह कदम पुलिस व्यवस्था को अधिक सक्रिय, जवाबदेह और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
मुखबिर तंत्र और जनविश्वास पर जोर
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से मुखबिर तंत्र को मजबूत करने, अपराधियों में कानून का भय स्थापित करने और आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि आमजन बिना किसी भय के पुलिस के पास अपनी शिकायत लेकर जाएं और उन्हें त्वरित न्याय मिले।
राज्य सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति और अधिक सुदृढ़ हो तथा अपराधियों के लिए कोई स्थान न बचे।


More Stories
Haridwar Kumbh 2027 सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों की निगरानी में होगा सुरक्षित और दिव्य कुंभ
Haridwar Kumbh 2027 मेला अधिकारी ने साझा की तैयारी और प्लान
उत्तराखंड कैबिनेट फैसले राज्य में ड्रग फ्री मुहिम को बल, ANTF के 22 पदों की मंजूरी