Haridwar Kumbh 2027: शहरी विकास सचिव नीतीश झा ने लिया तैयारियों का जायजा, CCR टावर से होगी ड्रोन-CCTV निगरानी
हरिद्वार। Haridwar Kumbh 2027 को भव्य, दिव्य और सुरक्षित बनाने के संकल्प के तहत तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
इसी क्रम में उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास सचिव नीतीश झा ने हरिद्वार पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सबसे पहले सचिव ने CCR टावर स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। यहां से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन तकनीक के माध्यम से की जाएगी।
यह भी पढ़ें – मेला अधिकारी ने बताया कुछ इस तरह होगा अलग होगा हरिद्वार कुंभ
अधिकारियों ने बताया कि कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा और भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा आपात स्थितियों पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करेगा।
इसके बाद सचिव ने विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल हर की पैड़ी क्षेत्र का दौरा किया। प्रशासन की ओर से घाटों पर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, पुलिस तैनाती और आपदा प्रबंधन से जुड़े इंतजामों का डेमो प्रस्तुत किया गया।
सचिव ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।
सुरक्षा और तकनीक पर विशेष जोर
महाकुंभ 2027 को लेकर राज्य सरकार तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग पर जोर दे रही है। ड्रोन सर्विलांस, हाई-रिजोल्यूशन सीसीटीवी नेटवर्क, इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम और रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए मेला क्षेत्र की निगरानी की जाएगी।
अधिकारियों ने बताया कि आगामी महीनों में आधारभूत संरचना, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को और मजबूत किया जाएगा।

More Stories
कांवड़ मेला 2026 सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान
Olympics 2036 की मेजबानी के लिए मंत्री रेखा आर्या ने उठाई कांवड़
कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, व्यवस्थाओं पर कांवड़िए बोले Thankyou Dhami ji