Kedarnath Dham में दिख रहा श्रद्धालुओं का उत्साह, आंकड़ा 4 लाख के पार
Kedarnath। 18 दिन में केदारनाथ धाम की यात्रा करने वाले भक्तों का आंकड़ा 4 लाख पार पहुंच गया है।
मौसम की अनेक दुशवारियों के बीच हर रोज 20 हज़ार से अधिक भक्त बाबा केदार के दर्शनों के लिए पंहुच रहे हैं।
यह भी पढ़ें – चंडी देवी मंदिर में बदल गए व्यवस्था, नए महंत नई व्यवस्था
More then 4 lacks pilgrimages visited Kedarnath Dham in 18 days
केदारनाथ धाम में हर रोज रुक रुक कर बारिश हो रही है,
जिस कारण धाम में ठण्ड भी अधिक है।
18 दिन में 4 लाख से अधिक भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। आये दिन हो रही बारिश और ठण्ड भी भक्तों की आस्था को नहीं डिगा पा रही है।
बाबा केदार का मन्दिर परिसर भक्तों से भरा पड़ा है। भक्त टोकन सिस्टम के जरिये बाबा के दर्शन कर रहे हैं।
धाम में बारिश होने के बाद ठण्ड भी अधिक पड़ रही है। कठिन भौगोलिक परिस्थिति में प्रशासन की ओर से दी जा रही सुविधाओं से यात्री बेहद खुश हैं। यात्री सुविधाओं की तारीफ कर रहे हैं।


More Stories
कांवड़ मेला 2026 सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान
Olympics 2036 की मेजबानी के लिए मंत्री रेखा आर्या ने उठाई कांवड़
संतों के स्टिंग ऑपरेशन पर भड़का अखाड़ा परिषद, कानूनी कार्यवाही की तैयारी