हरिद्वार। व्यापारियों ने कुष्ट आश्रम में कच्चा अनाज व भोजन वितरित कर पूण्य लाभ कमाया।
कल्याणम फाउंडेशन ट्रस्ट औधोगिक क्षेत्र बहादराबाद के व्यापारियों ने कुष्ठ आश्रम जाकर कच्चा अनाज व भोजन वितरित किया।
यह भी पढ़े – क्या अपने ही घर मे घिर गए मदन कौशिक, काँग्रेस दिखा रही दम
संस्था के अध्य्क्ष योगेंद्र नेगी ने बताया कि उनका यह ट्रस्ट हमेशा ही ऐसे लोगो के मदद करते जो समाज में असहाय है।
इसी क्रम में आज वह अपने साथियों के साथ चंडी पुल के नीचे स्थित कुष्ट आश्रम पहुँचे।
कुष्ठ आश्रम में रह रहे लोगो को भोजन और कच्चा राशन वितरण किया ओर लोगो का हाल चाल पूछा।
नेगी ने बताया कि मानव सेवा का यह कार्य संस्था पहाड़ी क्षेत्रो में में भी करती आ रही है और भविष्य में संस्था राज्य के सुदूर इलाको में भी पहुचेगी।
इस अवसर पर नवीन अग्रवाल, मुकेश तयाल, नवीन बिष्ट, आशी नेगी, सुनील पांडेय, नितिन जैन, ठाकुर जी व धर्मपाल आदि मौजूद रहे।


More Stories
Subodh Uniyal महिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था को लेकर CMS को फटकार
Education News धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
मदर्स डे पर श्री वैश्य बंधु महिला विंग की ऑनलाइन बेकिंग क्लास का आयोजन