हरिद्वार की मंगलौर विधानसभा से बहुजन समाज
पार्टी के विधायक सरवत करीम अंसारी का निधन हो गया।
सोमवार की सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
सरबत 66 वर्ष के थे और लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे।
कुछ महीने पहले ही मुंबई में भी उनका इलाज हुआ था। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के कई बड़े राजनेताओं और सामाजिक संगठनों ने विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर शोक जताया है।
अंसारी 2012 में पहली बार विधायक चुने गए थे।2017 में वह काजी निजामुद्दीन से परास्त हो गये थे लेकिन 2022 में उन्होंने फिर से अपनी सीट बहाल कर ली थी।



More Stories
1930 के ऐतिहासिक कांग्रेस ध्वज का चौक बाजार कनखल में पुनः स्थापना
खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच