देहरादून – 11 अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड जीत चुकी फिल्म कलरव का ट्रेलर लॉन्च किया गया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में हिन्दी फीचर फिल्म कलरव का ट्रेलर लॉन्च किया।
मुख्यमंत्री ने इस फिल्म की सफलता के लिए सभी कलाकारों को शुभकामनाएं दी।
कलरव फिल्म के प्रोड्यूसर राकेश धामी ने कहा कि माया प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को रिलीज होने से पूर्व 11 अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिल चुके हैं।
फिल्म में मुख्य कलाकार नितिन एवं अम्बिका आर्य हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर जगदीश भारती हैं।
इस फिल्म का अधिकांश फिल्मांकन उत्तराखण्ड में हुआ है। यह फिल्म 06 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी।



More Stories
खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच
International Film निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात