हरिद्वार में चल रहे जिलापंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों में जोश भरने ओर जीत का मंत्र देने की रणनीति तैयार कर ली है।
शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट संगठन के महामंत्रियों ओर सांसदों के साथ हरिद्वार पहुँचे।
जंहा भाजपा जिला कार्यलय में प्रत्याशियों के साथ बैठक कर उन्हें जीत का मंत्रदिया।
हरिद्वार जिला पंचायत के कुल 44 वार्डों में भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती उसके बागी है जिनको मनाने की कवायद ही की जा रही है।
बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जिस तरह का माहौल है उससे पूरी उम्मीद है
कि दो तिहाई बहुमत के साथ भाजपा का म केवल बोर्ड बनेगा बल्कि जिला पंचायत का अध्यक्ष भी भाजपा का ही होगा।
बैठक में प्रत्यशियों में जोश भरने के लिए पहुँचे हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा
कि बड़े परिवार में थोड़ा बहुत विरोध भी होता है लेकिन उसका भाजपा की जीत पर कोई प्रभाव नही पड़ेगा
और केंद राज्य के बाद जिला पंचायत में भी भाजपाकी सरकार बनेगी।



More Stories
भूपतवाला की जनसमस्याओं को लेकर जनता दरबार पहुंचे नितिन यादव, डीएम के नाम सौंपे ज्ञापन
Haridwar News तीर्थ पुरोहित महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने की गंगा पूजन
Gurukul Kangadi university विशेष पुरातन छात्र संवाद कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने साझा किए अनुभव