ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में आयोजित हिमालय दिवस में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शिरकत की।
इस दौरान उन्होंने परमार्थ में ही एकल श्रीराम कथा में भी की शिरकत।
इस दौरान परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती ,उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल व बाल विकास पोषण मंत्री बेबी रानी मौर्य,
वन मंत्री सुबोध उनियाल सहित यमकेश्वर की विधायक रेणु बिष्ट, हेस्को के संस्थापक डॉ अनिल जोशी सहित कई पर्यावरणविद्द भी मौजूद रहे।
परमार्थ निकेतन पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्यावरण को बचाने और जल श्रोतों को बचाने के लिए जल्द एक कमेटी बनाकर काम किया जाएगा ।
और अगले साल हिमालयी राज्यों का उत्तराखंड में सम्मेलन करवाया जायेगा।
उन्होंने कहा कि हिमालय है तो हम हैं साथ ही अन्य हिमालई राज्य हैं।
इस दौरान उन्होंने सभी को हिमालय को बचाने के लिए संकल्प दिलवाया। उन्होंने कहा कि हम सबको और मुझे गंगा मां ने बुलाया है।



More Stories
भूपतवाला की जनसमस्याओं को लेकर जनता दरबार पहुंचे नितिन यादव, डीएम के नाम सौंपे ज्ञापन
Haridwar News तीर्थ पुरोहित महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने की गंगा पूजन
पायल सिनेमा हरिद्वार – मालिकाना हक दिए जाने की मांग को लेकर भटक रहे अरुण