हरिद्वार शहर सीट पर भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ भीतर घात का यह सबसे बड़ा सबूत
हरिद्वार(अरुण शर्मा)। हरिद्वार हरिद्वार शहर सीट पर चुनाव के बाद हार और जीत के कयास लगातार लगाए जा रहे हैं बीजेपी और कांग्रेस अपने-अपने दावे हैं।
हार और जीत के दावों के बीच मदन कौशिक के खिलाफ भितरघात की चर्चाएं बहुत तेजी से फैल रही हैं हालांकि इस बार मदन कौशिक के खिलाफ जनता के चुनाव लड़ने के दावे भी किए जा रहे थे।
गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार शहर सीट से बीजेपी के प्रत्याशी मदन कौशिक की चुनाव प्रचार सामग्री एक कूड़े के ढेर में मिली कनखल क्षेत्र में भाजपा पार्षद के घर के निकट मिली।
इस चुनाव सामग्री में अधिकतर सामग्री जली जली हुई थी जबकि उत्तराखंड सरकार की विकास पुस्तिकाएं भी कूड़े के ढेर में पाई गई हालांकि भाजपा के पदाधिकारियों ने इस मामले पर कांग्रेस की साजिश होने की बात कही लेकिन कूड़े के ढेर में पड़ी भाजपा प्रत्याशी की प्रचार सामग्री बीजेपी के में हुई भितरघात की ओर इशारा कर रही है



More Stories
खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच
Food Sefty department की विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही