हरिद्वार- राहुल गांधी चुनाव के दूसरी बार उत्तराखंड पहुंचे, जंहा उन्होंने हरिद्वार के मंगलौर जनसभा को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को लगता है कि उनसे सबको डर लगता है.उनको लगता है कि ED, CBI से वह किसी को भी दबा देंगे.मुझे उनसे डर नहीं लगता।
मुझे उल्टा उनके अहंकार को देखकर हसी आती है.वह देश से कहते हैं कि पिछले 70 सालों में कुछ नहीं हुआ.यह सड़कें, फैक्ट्री, ट्रेन सब जादू से बनी है:राहुल गांधी
राहुल गांधी ने जनसभा में मोदी सरकार पर हमला बोलते है कहा कि मोदी सरकार ने किसानों को लूटने के लिए तीन काले कानून लेकर आये थे।
जिन्हें देश के किसानों ने और कांग्रेस ने मिलकर वापस कराया, राहुल गांधी ने उत्तराखंड में तीन तीन मुख्यमंत्री बदले जाने पर कहा कि भाजपा ने एक एक करके सबको चोरी करने के लिए मौका दिया।
Rahul Gandhi ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस 4 बड़े वादे करती है। जिसमे 4 लाख लोगों को रोजगार देना, 4 धाम चार काम, महिलाओं को सरकारी नौकरी में आरक्षण मुख्य है।



More Stories
Ankita Bhandari को लेकर राजधानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च
Ankita Bhandari – CBI ने पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से की लंबी पूछताछ
Haridwar Grameen -विकास कार्यों के शुभारंभ पर स्वामी अनुपमा आमने सामने