देहरादून— भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन लाल बौंठियाल का आज निधन हो गया। वे काफी समय से बिमार चल रहे थे। उनका निधन कोटद्वार में हुआ। उनके निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित तमाम छोटे—बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया। उनका अतिंम संस्कार हरिद्वार के चंडीघाट पर किया गया। उनको अतिंम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग श्मशान घाट पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन लाल बौंठियाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है|विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी सांत्वना व्यक्त की है|
विधानसभा अध्यक्ष ने मोहन लाल बौंठियाल के निधन पर दुख जताते हुए कहा उन्होनें सरकार व संगठन में विभिन्न पदों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया|
वह हमेशा अपनी बेबाकी और ईमानदारी के लिए जाने जाते थे। उनका निधन पार्टी के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने हमेशा मृदुभाषी व सादगी के साथ अपना जीवन जिया। उन्होंने जीवन पर्यंत समाज को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की|


More Stories
कांवड़ मेला 2026 सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान
Olympics 2036 की मेजबानी के लिए मंत्री रेखा आर्या ने उठाई कांवड़
कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, व्यवस्थाओं पर कांवड़िए बोले Thankyou Dhami ji