हरिद्वार—वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को छोड़ने की मांग को लेकर स्वामी यति नरसिंहानंद सरस्वती गुरुवार की शाम को सर्वानंद घाट पर धरने पर बैठ गए थे और अनशन शुरू कर दिया था।
17 से 19 दिसंबर तक हरिद्वार में हुई धर्मसंसद के झूठे केस में आज जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी पूर्व नाम वसीम रिजवी की अवैध गिरफ्तारी के विरोध में सभी अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर जितेंद्र त्यागी की अवैध गिरफ्तारी का विरोध करते हुए उनके केस में निःशुल्क पैरवी करने की घोषणा की।
बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री सुधीर त्यागी जी ने कहा कि जितेंद्र त्यागी जी को बेल तुरंत मिलनी चाहिए। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सहित अधिवक्ता विजय उपाध्याय, अधिवक्ता राकेश राजपूत, अधिवक्ता अलका मेहता, अधिवक्ता बबली, अधिवक्ता आकाश, अधिवक्ता आलोक राजपूत सहित और काफी लोग मौजूद रहे।



More Stories
खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच
Food Sefty department की विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही