हरिद्वार। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज हरिद्वार दौरे पर रहे। हरिद्वार पहुंचे राष्ट्रपति ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन के रजत जयंती समारोह में शिरकत की।
कुष्ठ रोगियों की सेवा और उनकी चिकित्सा शिक्षा के लिए काम करने वाली संस्था दिव्य प्रेम सेवा मिशन की स्थापना को 25 साल पूरे हो गए हैं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी संस्था के संस्थापक सदस्य रहे हैं। साल 2017 में भी राष्ट्रपति दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
मंच से लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि सेवा के क्षेत्र में लगाया गया पौधा आज वट वृक्ष बन गया है।
जिस उद्देश्य के लिए दिव्य प्रेम सेवा मिशन की स्थापना की गई थी आज भी संस्था लगातार उस उद्देश्य के साथ कार्य कर रही है।
राष्ट्रपति ने कहा कि छुआ छूत की भावना को भारतीय संविधान द्वारा समाप्त कर दिया गया है
हालाकि मानसिक तौर पर आज भी कुष्ठ रोगियों के साथ छुआ छूत का व्यवहार किया जाता है। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोगी भी समाज का अंग है।



More Stories
International Film निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
Akshay Kumar ने की सीएम धामी से मुलाकात, फिल्म नीति को लेकर चर्चा
Navratri Durga Ashtami पर कन्या पूजन कर भक्तों ने लिया पुण्य लाभ