देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने चार धाम के मंदिरों में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा किया है।
चारों धामों के मंदिरों में प्रतिदिन हजार हजार अधिक यात्री दर्शन कर सकेंगे।
इससे पहले राज्य सरकार ने केदारनाथ में 12000 बद्रीनाथ में 15000 गंगोत्री में 7000 जबकि यमुनोत्री में 4000 तीर्थ यात्रियों को ही दर्शन की अनुमति दी थी।
राज्य सरकार का यह फैसला आगामी 45 दिनों के लिए लागू किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चार धाम यात्रा के लिये यात्रा सीजन के प्रथम 45 दिनों के लिये श्री गंगोत्री श्री यमुनोत्री,
श्री केदारनाथ एवं श्री बद्रीनाथ में तीर्थ यात्रियों / श्रद्धालुओं को दर्शन करने की सुविधा के दृष्टिगत
प्रतिदिन मंदिर / धामों में दर्शन के लिये आने वाले तीर्थ यात्रियों / श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या में एक-एक हजार की वृद्धि की गई है।
इस संबंध में पूर्व के शासनादेश में आंशिक संशोधन करते हुए नया शासनादेश जारी किया गया है।
अब प्रतिदिन दर्शन के लिए श्री गंगोत्री में 8 हजार, श्री यमुनोत्री में 5 हजार,
श्री केदारनाथ में 13 हजार एवं श्री बद्रीनाथ में 16 हजार है। तीर्थ यात्रियों / श्रद्धालुओं को दर्शन करने की सुविधा के दृष्टिगत यह संख्या निर्धारित की गई है।



More Stories
Haridwar Kumbh 2027 से पहले धर्मनगरी का मेकओवर! एक रंग एक रूप में दिखेगा शहर
National Unity Day उत्तराखंड के सभी थानों में होगा ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण
International Film निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात