हरिद्वार। थाना श्यामपुर क्षेत्र में जंगलात की भूमि पर देर रात लोगों के काम करने और उसका विरोध करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में कुछ लोग जंगल के काम करते हुए नजर आ रहे है जिसका विरोध करते हुए महिला उन्हें काम करने से रोकने की बात कह रही है।
दरअसल वीडियो में कुछ लोग जंगल की भूमि पर जबरन खंभे गाड़कर कब्जा करने की कोशिश करते नजर आ रहे है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने दावा किया कि यह कार्य वन विभाग की जानकारी एवं सहमति से कराया जा रहा है तथा इस संबंध में उनकी प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है।
हालांकि, घटना के दौरान मौके पर वन विभाग अथवा प्रशासन का कोई भी अधिकृत अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे स्थानीय लोगों और खंभे गाड़ रहे व्यक्तियों के बीच तनाव की स्थिति भी पैदा हुई लेकिन पुलिस बल ने मौके पर पहुंच स्थिति को संभाला।
मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए कब्जे के प्रयास को रुकवाया तथा स्थिति को नियंत्रण में लिया।
डीएफओ हरिद्वार स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि अभी उनकी जानकारी में ऐसी कोई बात नहीं है वे एसडीओ और रेंजर से बात करके मामले का पता करते है उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।l

More Stories
नगर निगम भूमि घोटाला से जुड़े IAS और PCS अधिकारी को मिली नियुक्ति
कांवड़ मेला 2026 सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान
Olympics 2036 की मेजबानी के लिए मंत्री रेखा आर्या ने उठाई कांवड़