देहरादून। देहरादून की नेहरू कॉलोनी डालनवाला की रहने वाली पुष्पा मुंजियाल ने अपनी सारी संपत्ति कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम कर दी है।
जिसको लेकर महिला ने देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा भी पेश किया है।
जिसकी जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि महिला ने लालचंद शर्मा ने बताया कि महिला ने 50 लाख की एफडी और 10 तोला सोना राहुल गांधी के नाम किया है।
साथ ही महिला ने इसके बाद की संपत्ति को भी राहुल गांधी के नाम करने का फैसला लिया है।
वही निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि गांधी परिवार के विचारों से अत्यंत प्रभावित होकर
और उनके परिवार के देश की आजादी के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी को देखते हुए उन्होंने अपनी संपत्ति राहुल गांधी जी के नाम की है।
उन्होंने कहा कि इस देश की एकता और अखंडता के लिए गांधी परिवार ने अपने प्राणों की आहुति दी है।
जिसके चलते पुष्पा जी ने न्यायालय में अपनी संपत्ति का पूर्ण विवरण देते हुए
राहुल गांधी के नाम वसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि मेरे बाद मेरी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक राहुल गांधी जी को सौंपा जाए।



More Stories
International Film निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
Akshay Kumar ने की सीएम धामी से मुलाकात, फिल्म नीति को लेकर चर्चा
Navratri Durga Ashtami पर कन्या पूजन कर भक्तों ने लिया पुण्य लाभ